News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: चोरी की घटना का पुलिस ने किया सफल अनावरण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 19, 2023  |  6:35 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: चोरी की घटना का पुलिस ने किया सफल अनावरण

पडरौना/कुशीनगर। थाना कोतवाली पडरौना पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया। चोरी गये कपड़े,बर्तन व अन्य सामान जिनकी कुल कीमत करीब 02 लाख रूपये के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

आपके लिए और..- हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही...

जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह थाना कोतवाली पडरौना मय पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 237/2023 धारा 380,457 भादवि0 से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए एक नफर अभियुक्त सद्दाम पुत्र इस्लाम निवासी कसेरा टोली थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर चोरी गये बर्तन,कपडे,मोबाईल चार्जर, घडी व अन्य घरेलू सामान (कुल कीमत करीब 2 लाख रूपये) बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में एसएचओ राज प्रकाश सिंह, उ0नि0 देशराज सरोज,उ0नि0 अमर सिंह,का0 गिरीश कुमार, का0 अमरजीत यादव,म0का0 संगीता यादव थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल
थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल

कुशीनगर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाने की दिशा…

क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश
क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश

हाटा कुशीनगर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी कसया अजय कुमार सिंह ने हाटा कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण…

हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग
हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चर्तुभुज एक बार फिर चर्चाओं के…

चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking