News Addaa WhatsApp Group

पंसरवा गांव में महुआ के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, रहस्यमय हालात से सनसनी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 1, 2025  |  12:18 PM

126 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पंसरवा गांव में महुआ के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, रहस्यमय हालात से सनसनी

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

कुशीनगर/तमकुहीराज।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के पंसरवा गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के नजदीक स्थित बगीचे में 23 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में महुआ के पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान बाबूलाल पुत्र राधा प्रसाद, निवासी पंसरवा के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के मुताबिक सुबह टहलने निकले लोगों ने सबसे पहले पेड़ पर लटका शव देखा। यह दृश्य देखकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने नजदीकी समउर चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर चौकी पुलिस के साथ थाना तमकुहीराज की टीम भी पहुंच गई।

इसके बाद जिला फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बोले थानाध्यक्ष :

इस विषय में इस संवाददाता से थानाध्यक्ष तमकुहीराज का कहना है कि युवक की मौत प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है, सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। पुलिस हर एक बिंदु पर अपनी पैनी नजर रख कर जांच कर रही हैं।

इस रहस्यमयी मौत ने पूरे गांव में दहशत और सन्नाटा फैला दिया है। परिजन और ग्रामीण युवक की मौत को लेकर स्तब्ध हैं, वहीं पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking