News Addaa WhatsApp Group Join करें

पप्पू पडरौना ने आशीष बनारस को दिखाया आसमान

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 26, 2025  |  9:06 PM

165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पप्पू पडरौना ने आशीष बनारस को दिखाया आसमान WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। बेलवा बाबूराम सेमरा मे बुधवार को आयोजित विराट कुश्ती दंगल व भव्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें देवरिया, गोरखपुर, बिहार, महाराजगंज, बनारस सहित क्षेत्रीय पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

दंगल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खजुरिया गांव के ग्राम प्रधान व प्रधान संघ ब्लाक उपाध्यक्ष मारकंडेय गुप्ता ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। पडरौना के पप्पू ने बनारस के आशीष को पटखनी देकर आसमान दिखा दिया।सुसवलिया के विकास यादव ने पुरंदर छपरा के एमडी हुसैन को असमान दिखा दिया। हरियाणा के सोनू सुबेदार व राहुल महाराजगंज का जोड़ बराबरी हुआ। इसी तरह पहलवान मंजेश, सोनू, गुडडू, लालू, पप्पू, प्रदूमन जितेन्द्र काश छपरा, संदीप गोरखपुर, शोएब खड्डा, असगर गोरखपुर, पवन रामबर, राकेश देवरिया, अशोक बहेरवां, नरेश गाजीपुर, कमलेश नारायणपुर, संतोष गोरखपुर, गुड्डू बलियां, अमन रामकोला, अजय कप्तानगंज, राजू रामबर, महेंद्र यादव भठही सहित 50 से अधिक पहलवानों ने अपने-अपने दांव लगाए और जोर आजमाइश की।

दर्शक कार्यक्रम के प्रारंभ से अंत तक जमे रहे। दंगल मे रेफरी की भूमिका जिला केशरी मुकेश यादव पहलू व यशोदा यादव ने की। साथ में एमडी हुसैन पहलवान सरफुद्दीन पहलवान व दर्शकों सहित तमाम लोग उपस्थित रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking