News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रभु का शोक भी होता है लोक शिक्षार्थ : अंजलि द्विवेदी

सुनील नीलम

Reported By:

Oct 8, 2025  |  5:22 PM

276 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रभु का शोक भी होता है लोक शिक्षार्थ : अंजलि द्विवेदी WhatsApp
  • श्रीरामकथा अमृत वर्षा व अखंड हरिकीर्तन के दूसरा दिन
  • सती की परीक्षा से खुला सत्य, श्रीराम के प्रति संशय पर हुआ पश्चात्ताप

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। शिवजी जब सती को अमर कथा सुना रहे थे, तभी उन्होंने प्रभु श्रीराम को सीता वियोग में वन-वन भटकते देखा। भगवान को मानव रूप में विलाप करते देख शिवजी ने उन्हें प्रणाम किया। यह दृश्य देखकर सती चकित रह गईं। उन्होंने कहा स्वामी जिन्हें आप परमब्रह्म बताते हैं, वे यदि सर्वज्ञ हैं तो सीता वियोग में इस तरह व्याकुल क्यों हैं। शिवजी ने कहा कि प्रभु श्रीराम का यह शोक भी लोक शिक्षार्थ है, यह सब लीला मात्र है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

यह बातें कथावाचिका अंजलि द्विवेदी ने कही। वह तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत पगरा पड़री के बसंतपुर टोला स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीरामकथा अमृत वर्षा व अखंड हरिकीर्तन के दूसरे दिन मंगलवार की रात्रि सती संदेह प्रसंग का वर्णन कर रहीं थीं। कथावाचिका ने आगे कहा कि भगवान शिव की बात पर सती को विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने सत्य परखने हेतु सीता का रूप धारण कर प्रभु श्रीराम के समीप जाकर परीक्षा ली। राम ने उन्हें देखकर कहा ‘माता, प्रभु शिव के साथ पधारी हैं। यह सुन सती को गहन लज्जा व पश्चात्ताप हुआ। लौटकर वे मौन हो गईं, पर भीतर ग्लानि से व्याकुल रहीं कि उन्होंने अपने आराध्य पर ही संशय किया था।

इस अवसर पर राजकिशोर प्रसाद, नगनारायण सिंह, मनोरंजन शाही, महातम कुशवाहा, सुदामा गुप्ता, अनिरुद्ध सिंह, अंजित गुप्ता, अमरनाथ प्रजापति, बैजू सिंह, छोटे सिंह, राजेश पांडेय, अभिमन्यु पांडेय, कामोद सिंह, श्रीराम गोंड, आदित्य कुमार, सोनू कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking