News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रधानाचार्य की विदाई पर भावुक हुआ विद्यालय परिवार

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 31, 2025  |  7:22 PM

227 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रधानाचार्य की विदाई पर भावुक हुआ विद्यालय परिवार WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। ब्लाक क्षेत्र के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरवा महादेवा में तैनात रहे प्रधानाचार्य दिग्विजय सिंह के सेवानिवृत्ति होने पर विद्यालय परिसर में सोमवार को बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने श्री सिंह को भावभीनी विदाई दी।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

श्री सिंह को जब विदाई दी जा रही थी उस वक्त परिवार से एक सदस्य के बिछड़ने के गम और भावुकता में विद्यालय परिवार व अध्ययनरत छात्र – छात्राओं की आंखे नम हो गई थी।। बच्चों को देख प्रधानाचार्य भी अपने को रोक नहीं सके और भावुक हो गए। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सिंह ने सभी को आश्वासन दिया कि वह समय-समय पर विद्यालय में आते रहेंगे।

बतौर मुख्य अतिथि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोतीललहा पडरौना के प्रधानाचार्य राजीव कुमार मल्ल ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने में प्रधानाचार्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री सिंह ने अपनी बौद्धिकता, शिक्षण और प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के जरिए विद्यालय में विशेष छाप छोड़ी है। प्रधानाचार्य पद का प्रभार ग्रहण करने वाली अध्यापिका श्रीमती शिखा देवी ने कहा कि श्री सिंह का व्यवहार मिलनसार रहा। राजकीय शिक्षक संघ कुशीनगर के जिलाध्यक्ष उदल कुमार ने कहा बिदाई एक सतत प्रक्रिया है। श्री सिंह ने बच्चों को पढ़ाई के साथ जरूरी बात भी बताते थे, जिनका जीवन में बहुत महत्व है। ऐसे शिक्षक को कभी भूलाया नहीं जा सका।

इस दौरान शिक्षक प्रतिभा देवी,लालती देवी, प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार,देवधन सिंह, आदित्य सिंह, अमित पाण्डेय, संतोष सिंह, विकास सिंह,पुण्डरीक पाण्डेय,डा0 मिनाक्षी सिंह, ऊषा सिंह आदि के अलावा तमाम स्थानीय लोग व विद्यार्थी रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking