News Addaa WhatsApp Group Join करें

पटहेरवा : लग्जरी वाहन से अंग्रेजी शराब बरामद , तीन अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 28, 2025  |  6:52 PM

199 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा : लग्जरी वाहन से अंग्रेजी शराब बरामद , तीन अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

पटहेरवा : लग्जरी वाहन से अंग्रेजी शराब बरामद , तीन अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...

कुशीनगर । पटहेरवा पुलिस ने तीन अंतर प्रांतीय शराब तस्करों को उस समय दबोचा है,जब वह अंग्रेजी शराब की खेप को लग्जरी वाहन से बिहार प्रदेश में ले जाने के फिराक में जुटे थे।

बताते चले कि जरिए मुखबिर थानाध्यक्ष पटहेरवा दीपक कुमार सिंह को यह सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के रास्ते अंतर प्रांतीय शराब तस्कर अंग्रेजी शराब की खेप को बिहार ले जाने के फिराक में जुटे हैं। सूचना पर विश्वास कर थानाध्यक्ष ने चौकी प्रभारी फाजिलनगर मनोज कुमार वर्मा,हेड कांस्टेबल श्याम सिंह,आरक्षी रामप्रवेश यादव,आरक्षी संजय सिंह को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर नाकाबंदी कर मारूति स्वीफ्ट कार में तस्करी कर ले जायी जा रही 178 अदद अंग्रेजी शराब 180 ML (वाहन सहित कुल कीमत लगभग सात लाख बाईस हजार रुपये) के साथ तीन अभियुक्तों धर्मराज यादव पुत्र कृतानन्द यादव ग्राम दही भत्ता थाना उँचकागाँव जिला गोपालगंज बिहार, शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा पुत्र जितेन्द्र प्रसाद कुशवाहा निवासी ग्राम मठिया पाण्डेय थाना कुँचायकोट जिला गोपालगंज बिहार, अभिषेक सिंह पुत्र शम्भू सिंह साकिन मानिकपुर थाना गोपालगंज नगर जिला गोपालगंज बिहार की गिरफ्तार करने में सफल हो गए। स्थानीय पुलिस बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 47/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

बोले थानाध्यक्ष दीपक सिंह :

इस संवाददाता को थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों तस्कर अंतर प्रांतीय शराब तस्कर हैं। आगामी होली की त्यौहार के मद्देनजर शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस सक्रिय है,जिसके क्रम में मुखबिर के सूचना पर यह कामयाबी हासिल हुई है। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया है कि होली के अवसर पर शराब के शौकीनों के बीच ऊंचे कीमत पर बेचने के लिए हम लोगों ने यूपी से शराब की खेप को बिहार ले जा रहे थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking