News Addaa WhatsApp Group Join करें

पटहेरवा: पीकप से 355 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 30, 2024  |  5:52 PM

96 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा: पीकप से 355 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

कुशीनगर । पटहेरवा पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में नेशनल हाईवे महुआवा काटा कट के पास से मैजिक वाहन से बिहार ले जाई जा रही विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब की खेप के साथ एक शराब तस्कर को पकड़ा है,वाहन के कीमत के साथ पकड़े गए शराब की अनुमानित कीमत अठाईस लाख पचास हजार रुपए बताए जा रहे है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

बताते चले की गुरुवार की रात्रि में थानाध्यक्ष पटहेरवा राकेश रोशन सिंह मय टीम व स्वाट टीम प्रभारी अलोक कुमार यादव मय टीम की संयुक्त संयुक्त कार्यवाही में थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महुअवा काटा कट NH- 28 के पास से चेकिंग के दौरान एक वाहन मैजिक पिकप रजि0नं0 UP57 BT4120 से बिहार तस्करी हेतु ले जायी जा रही 355 पेटी अग्रेजी शराब भिन्न भिन्न ब्राण्ड (कुल कीमत 28 लाख 50 हजार रुपये) के साथ एक शराब तस्कर कैलाश कुशवाहा पुत्र नथुनी कुशवाहा साकिन कुचिया मठिया खास टोला थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया।

पूछ-ताछ का क्रम में अभियुक्त द्वारा बताया गया है कि शराब की तस्करी कर हम विभिन्न रास्तों के माध्यम से बिहार ले जाकर अधिक मूल्य पर बेच देते हैं जिससे हम को अधिक धन प्राप्त होता है ।

यहां बताना चाहूंगा की इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ,उप निरीक्षक गौरव वर्मा (चौकी प्रभारी फाजिलनगर) ,प्रभारी स्वाट टीम आलोक कुमार यादव,हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम,हे0का0 संतोष सिंह स्वाट,हे0का0 रणजीत सिंह स्वाट टीम, हे0का0 चन्द्रशेखर यादव , हे0का0 संदीप भाष्कर स्वाट टीम, का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम,का0 ऋषि सिंह स्वाट टीम ,का0 रितेश कुमार राय थाना पटहेरवा,का0 सुरजीत कुमार थाना पटहेरवा,का0 अरविन्द कुमार यादव थाना पटहेरवा ,का0 कृष्णा पाण्डेय ,का0 आंशू कुमार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर की रोल अहम रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking