कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र कसया व पटहेरवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर कोठी मे सरार्फा व्यवसायी की गला काटकर निर्मम हत्या के खुलासे की मांग को लेकर काग्रेंस पार्टी द्वारा चलाया जा रहा धरना के 11वें दिन रविवार को बगल के चौराहा रहसू बाजार मे आंदोलनकारियों ने नुक्कड़ सभा कर जनसमर्थन की अपील की।
लगातार दस दिनो से धरने पर बैठे काग्रेंस कमेटी के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने रहसू बाजार मे जनसमर्थन की अपील करते हुए कहा कि आज घटना के महीनों बीतने को है लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। आगे लल्लू ने कहा कि मै आप लोगो को विश्वास दिलवाता हूं कि जब तक जयराम के हत्यारे जेल नहीं पंहुचते तब तक यह धरना आप लोगो के सहयोग से चलता रहेगा। इस दौरान काग्रेस के विधानसभा पूर्व प्रत्याशी मनोज सिंह,धनंजय सिंह पहलवान, ब्लाक अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, विधानसभा अध्यक्ष पलटन यादव,ग्राम प्रधान ललन यादव मदरसा शिक्षक के जिलाध्यक्ष ऐजाज अहमद, हरिकेशवर पाण्डेय, अशोक सिंह,पवन कुशवाहा, प्रमोद तिवारी, बाबूलाल कुशवाहा, मंटू यादव, भोलि कुशवाहा, गबर खान ,विनोद तिवारी, रमेश गुप्ता, अलाउद्दीन सिद्धीकी, श्यामसुंदर सिंह,श्रीकांत प्रसाद, आदि लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…