News Addaa WhatsApp Group Join करें

पटहेरवा: चोरी गयी सामान के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 4, 2023  |  6:34 PM

67 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा: चोरी गयी सामान के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज शुक्रवार को थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा बलुआ तकिया मे हुई नकबजनी/चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर के पास से मु0अ0सं0 221/2023 धारा 457,380 भादवि0 से संबंधित अभियुक्तों 01. बैजू गिरी पुत्र सुभाष गिरी साकिन बलुआ शमशेर शाही थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर, 02. रंजित गुप्ता पुत्र लल्लन गुप्ता साकिन बलुआ शमशेर शाही थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके पास से दो अदद कंगन, दो अदद नाक की कील, दो अदद कर्णफूल, तीन अदद लाँकेट (मंगलसूत्र का) एक अदद चैन सभी पीली धातु व दो अदद पायल, दो अदद बिछुआ, पाँच अदद सुपारी व एक अदद पान सभी सफेद धातु की (कुल कीमत करीब 2.5 लाख रू0) बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में निरी0अप0 उमेश कुमार सिंह थाना पटहेरवा कुशीनगर, व0उ0नि0 सभाजीत सिंह,उ0नि0 सुनील यादव,हे0का0 बृजेश यादव,का0 ओमकार सिंह यादव,का0 ओमप्रकाश यादव आदि शामिल रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking