News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा में हुई पीस कमेटी की बैठक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 12, 2024  |  7:09 PM

147 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा में हुई पीस कमेटी की बैठक
  • वारावाफात को सकुशल सम्पन्न कराने हेतू पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध- सुशील कुमार शुक्ल, प्रभारी निरीक्षक

हाटा/कुशीनगर । गुरुवार को कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में वरावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में नगर सहित क्षेत्र के दोनों  समुदाय के लोग मौजूद रहे।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

इस अवसर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल ने कहा कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की परंपरा हम सभी को बनाए रखनी है। त्योहारों का आनंद तभी है जब हम सब मिल कर उस का आनंद लें। किसी भी प्रकार की कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जानी चाहिये। उन्होंने  कहा कि अराजक तत्वों या किसी भी प्रकार का उपद्रव करने वाले की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। प्रभारी निरीक्षक  ने  सभी को अवगत कराते हुए कहा कि जुलूस में किसी भी प्रकार का शस्त्र लेकर चलना मना है। आगे उन्होंने कहा कि इस समय गांवों में चोरों के आने की अफवाहें तेजी से फैली है जो निराधार है अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

कानून अपने हांथ में कदापि ना लें, हो सकता है कि वह संदिग्ध व्यक्ति गांव के किसी का रिस्तेदार हो इस लिए अफवाहों से दूर रहें। इस दौरान एस एस आई मंगेश कुमार मिश्र, नगर चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा, सुकरौली चौकी इंचार्ज नागेंद्र चौहान, डा बब्लू खां,  विजय राय, सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र जायसवाल, सभासद सैफुद्दीन आलम उर्फ गुड्डू, अजय राव, लियाकत अली आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking