News Addaa WhatsApp Group Join करें

पीएम श्री विद्यालय के आरओ मशीन का मोटर चोरी, छात्रों के समक्ष पेयजल का संकट

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 9, 2024  |  8:06 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पीएम श्री विद्यालय के आरओ मशीन का मोटर चोरी, छात्रों के समक्ष पेयजल का संकट WhatsApp

तुर्कपट्टी। दुदही विकास खंड के पडरौन मंडुरही में स्थित पीएम श्री संविलयन विद्यालय में लगे आरओ मशीन के मोटर को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। इधर छात्रों के समक्ष शुद्ध पेयजल का संकट खड़ा हो गया है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई के अरुणेंद्र कुमार राय द्वारा पुलिस को सौंपे तहरीर में लिखा गया है कि क्षेत्र पंचायत दुदही द्वारा छात्रों को स्वच्छ व शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए मोटर, टंकी, फ्रीजर सहित आरओ मशीन लगवाया गया है।

गत गुरुवार व शुक्रवार को छठ महापर्व के अवकाश के बाद शनिवार को प्रातः पौने नौ बजे विद्यालय खुलने पर पाया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा उक्त मोटर चुरा लिया गया है। जिससे छात्रों के समक्ष पेयजल की समस्या आ गई है। प्रधानाध्यापक ने एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking