रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र में मकर संक्रान्ति पर्व के अवसर पर सोमवार को काफी चहल-पहल रहा।इस अवसर पर रिश्तेदारों और शुभेच्छुओं ने एक- दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी। संक्रांति पर्व को लेकर श्रद्धालुओं ने मंदिरों के दर्शन कर दान पुण्य भी किए और परिवार के लोगों की लंबी उम्र एवं अच्छे स्वास्थ्य तथा सुख- समृद्धि की कामना की।
हर वर्ष जनवरी में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। इस पर्व को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। चकिया गाँव में गरीबों को साल देते हुए पत्रकार रामबिहारी राव की मां अवधा देवी का कहना था कि गरीबों की मदद् से बढ़कर कोई अन्य दान नहीं हो सकता। हर व्यक्ति को यथा संभव गरीबों की मदद् करना चाहिए।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…