गोरखपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट परीक्षा) को लेकर गोरखपुर रेलवे पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। बीती रात एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र खुद गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ प्रभारी निरीक्षक जीआरपी गोरखपुर अनुज कुमार सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी टीम के साथ पूरे स्टेशन परिसर में सुरक्षा की कमान संभाल रखी है।
हेल्प डेस्क से लेकर गश्त तक
परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी ने स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित किया है। यहां आने वाले अभ्यर्थियों को न केवल आवश्यक जानकारी दी जा रही है बल्कि किसी भी समस्या पर तुरंत मदद भी पहुंचाई जा रही है। अनुज कुमार सिंह खुद रात-दिन गश्त पर निकल कर जवानों के साथ प्लेटफार्मों पर सख्त निगरानी बनाए हुए हैं।
जमीनी हकीकत जानने उतरे एसपी रेलवे
एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने स्टेशन परिसर का भ्रमण कर जमीनी हकीकत परखने के साथ-साथ परीक्षार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने साफ कहा— “अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
अनुज कुमार सिंह बने अभ्यर्थियों के सहारा
बीती रात प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह खुद हेल्प डेस्क पर पहुंचे और अभ्यर्थियों की परेशानियां सुनीं। मौके पर ही समाधान करवाते हुए उन्होंने परीक्षार्थियों को भरोसा दिलाया कि “जीआरपी की पूरी टीम अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है, ताकि वे बिना किसी तनाव के अपनी परीक्षा दे सकें।”
गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…
गोरखपुर। नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा की आराधना के बीच गोरखपुर जंक्शन…
कुशीनगर । अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जोखिम उठाकर जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान…
गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले…