News Addaa WhatsApp Group Join करें

फोटो और सपा का झंडा, गाना बजने लगा- फिर आएंगे योगी जी, देखे वायरल वीडियो!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 27, 2021  |  2:41 PM

1,870 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फोटो और सपा का झंडा, गाना बजने लगा- फिर आएंगे योगी जी, देखे वायरल वीडियो!

बिधूना विधानसभा में रविवार को सपा से टिकट के दावेदार चुनावी रथ पर सवार होकर प्रचार करने निकले थे, वो लोगों से मिल ही रहे थे कि अचानक वाहन से ‘आएंगे फिर योगी…’ गाना बजने लगा। गाना सुनकर लोगों की हंसी छूट गई। वहीं सपाइयों के चेहरे का भाव बदल गया।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

उन लोगों ने जल्दी से स्पीकर बंद करवाया। लेकिन इससे पहले कुछ राहगीरों ने प्रचार वाहन का वीडियो बना लिया। सपा नेताओं ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने और जबरन भाजपा के प्रचार के लिए गीत बजवाने का आरोप लगाकर एरवाकटरा थाने में तहरीर दी है।

यहाँ देखे वीडियो!

लोगों की छूट गई हंसी: बिधून विधानसभा क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो वाला बैनर से पटा प्रचार वाहन घूम रहा था। वाहन में विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में संभावित दावेदारी कर रहे डॉ. नवल किशोर शाक्य का फोटो भी लगा था। प्रचार के दौरान वाहन से सपा के गीत बज रहे थे, तभी अचानक ‘आएंगे फिर योगी…’ का गाना बजने लगा। पहले तो किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन फिर लोगों की हंसी छूट गई।

मारपीट करने का लगाया आरोप: मामले की जानकारी होते ही विधानसभा क्षेत्र कार्यालय प्रभारी और क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखूपुर एरवाकटरा राहुल सविता कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि गाना बंद कराने पर कुछ अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। प्रचार वाहन चालक से भी अभद्रता की गई। जबरन भाजपा के प्रचार वाला गीत बजवाया। थाना प्रभारी रामसहाय पटेल का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वीडियो की जांच कराई जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking