News Addaa WhatsApp Group Join करें

पिपरा बाजार: अभी का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 29, 2021  |  7:32 PM

733 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपरा बाजार: अभी का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन WhatsApp
Responsive image

पिपरा बाजार/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र अन्तर्गत लक्ष्मीपुर स्थित कुशीनगर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के पांचवी के छात्र परसौनी गांव निवासी अभी गुप्ता पुत्र विरेन्द्र गुप्ता का नवोदय विद्यालय में चयनित होने पर क्षेत्र व परिजनों में हर्ष का माहौल है।विद्यालय परिवार सहित उनके परिजनों और सगे सम्बन्धियो ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी है. 

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

एक साधारण परिवार में रहने वाला होनहार विद्यालय के पढ़ाई के साथ-साथ गुरुजनों के दिशा – निर्देश में नवोदय की भी तैयारी कर रहा था। बीते अगस्त माह में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में हजारो परीक्षार्थियों में बीच सम्मिलित हुआ था, जिसका परीक्षा का परिणाम घोषित होने पर उनका चयन नवोदय विद्यालय के लिए हो गया। अभी के चयन होने पर समस्त विद्यालय परिवार और कुटुंबजनों सहित क्षेत्रवासियो में हर्ष का माहौल है। अभी गुप्ता ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय विद्यालय परिवार और अपने परिजनों को दिया है। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधक ने नवोदय में चयनित होने पर इनको शुभकामना देते हुवे इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आगे उन्होंने बताया कि यह सब अभी के कठिन परिश्रम और लगन के द्वारा ही संभव हो सका है।उक्त विद्यालय में प्रतिवर्ष नवोदय की तैयारी नि:शुल्क कराई जाती है,इस वर्ष भी अनेको बच्चों ने नवोदय की प्रवेश परीक्षा दिए थे,जिसमें केवल अभी का चयन हुआ है।अभी पढ़ लिखकर आर्मी का आफिसर बनना चाहता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking