News Addaa WhatsApp Group Join करें

पिता -पुत्र के मामूली कहासुनी में बाद बीच बचाव करने गई बहन की भाई ने की चाकू घोंपकर हत्या

Sanjay Pandey

Reported By:

May 22, 2025  |  8:10 AM

216 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिता -पुत्र के मामूली कहासुनी में बाद बीच बचाव करने गई बहन की भाई ने की चाकू घोंपकर हत्या WhatsApp
Responsive image
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के गंगवाछापर गांव की है घटना 

खड्डा , कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव (गंगवाछापर) निवासी एक नशेड़ी भाई ने नशे की हालत में धारदार चाकू मारकर अपने सगी बहन की हत्या कर दी। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

बता दें कि गांव हनुमानगंज के गगंवाछापर निवासी हरिकृष्ण चौहान का बड़ा बेटा रामसमुझ चौहान 35 वर्ष बुधवार की देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा।

शराब के नशे में वह अपने पिता हरिकृष्ण से कहासुनी कर रहा था।दोनों के बीच विवाद बढ़ता देखकर नईहर में मौजूद रामसमुझ की विवाहिता बहन अंजनी बीच बचाव करने लगी। इसी दौरान नाराज होकर रामसमुझ ने घर में रखे धारदार हथियार से बहन के उपर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसे सीएचसी तुर्कहां ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका का एक छह माह का बेटा भी है। घटना को लेकर रिश्तेदार सहित परिजनों में शोक की लहर है। हनुमानगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई।

हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking