कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में मूलतः कुशीनगर के मुंडेरारत्नपट्टी निवासी और वर्तमान में कृषि वैज्ञानिक के रूप में लखनऊ में सेवा दे रहे पर्यावरण प्रेमी प्रमोद राव के जन्मदिन पर कुशीनगर की माटी (महर्षि अरविंद विद्या मंदिर, कसया) में आम की विभिन्न प्रजातियों आम्रपाली, दशहरी, कपूरी, मल्लिका के 5 पौधे लगाए गए।
संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि प्रमोद राव जी की इच्छा थी कि उनके जन्मोत्सव पर कुशीनगर की माटी में 5 पौधे लगे उसी के निमित्त पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद चतुर्वेदी, अधिवक्ता पुनीत श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, उमेश गुप्ता, राजन राव, तापनारायन कुशवाहा इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…