News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रकृति का उपहार हैं पौधे – त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 20, 2022  |  5:56 PM

522 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रकृति का उपहार हैं पौधे – त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव

कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में वरिष्ठ पत्रकार व अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव ने महर्षि अरविंद विद्या मंदिर, कसया के परिसर में अपनी अर्धांगिनी श्रीमती शांति श्रीवास्तवा के साथ पौधा लगाकर जन्मोत्सव मनाया। पौधरोपण करते श्री श्रीवास्तव ने कहा कि पौधे प्रकृति के उपहार हैं जो हमारे अस्तित्व को सुरक्षित रखते हैं। ये हमारे जीवन के आधार हैं अतः हमें बढ़ चढ़ कर इनकी रक्षा करनी चाहिए। इनसे न सिर्फ प्राणवायु ऑक्सीजन मिलता है अपितु आध्यात्मिक व भौतिक सुखों की प्राप्ति भी होती है। उन्होंने नयी दिशा के पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान की सराहना की और सभी से जन्मदिन पर पौधा लगाने की अपील की।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, प्रधानाचार्य गोविंद चतुर्वेदी, महेंद्र सिंह, रवि सिंह, प्रेम, संतोष इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking