News Addaa WhatsApp Group Join करें

PM Modi in Kushinagar/कुशीनगर: संभावित पीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिये मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर दिया निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 13, 2022  |  7:30 PM

894 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
PM Modi in Kushinagar/कुशीनगर: संभावित पीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिये मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर दिया निर्देश WhatsApp
Responsive image
  • संभावित 16 मई को पीएम कुशीनगर एयरपोर्ट उद्घाटन के बाद पहली बार पहुंच रहे
  • कुशीनगर से लुंबिनी हो जाएंगे रवाना वहा से लखनऊ

कुशीनगर। 16 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशीनगर पहुंचने से पहले मुख्य सचिव यूपी दुर्गा शकर मिश्रा वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश गोरखपुर मण्डलायुक्त सभागार में एडीजी जोन अखिल कुमार व अपर आयुक्त प्रशासन अजय कांत सैनी कुशीनगर एनआईसी सभागार में मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर जे रविंद्र गौड डीएम कुशीनगर व एसपी कुशीनगर रह कर आदेशों का अनुपालन किया मुख्य सचिव ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाये जमीन से लेकर आसमान तक की नाकेबंदी में किसी प्रकार की कोताही नहीं हो चाहिए मुख्य सचिव ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों की पल-पल की गतिविधियों पर पैनी नजर होगी।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

कहीं से किसी तरह की चूक न होने पाए इस लिहाज से कार्यक्रम स्थल के अलावा आस-पास के क्षेत्र कसया, कुशीनगर में भी सुरक्षा का अभूतपूर्व इंतजाम रहेगा। कुशीनगर में 16 मई को सुबह से अभेद सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुजरेगा पीएम के जाने तक
सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। हवाई सर्विलांस टीम खुफिया कैमरों से जमीन से लेकर आसमान तक पल-पल की गतिविधियों पर नजर गड़ाए रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से हवाई-पट्टी के अलावा नजदीकी क्षेत्र में भी सुरक्षा का अभूतपूर्व इंतजाम करने के लिए कहा। कार्यक्रम स्थल पर सड़क मार्ग से उनके आगमन को लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां चप्पे-चप्पे पर सतर्क रहेंगी। कार्यक्रम स्थल पर एसटीएफ, एनएसजी के जवान अपर पुलिस अधीक्षक सीओ इंस्पेक्टर, बम निरोधक दस्ता, टीयर गैस टीम, अग्निशमन कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking