कसया/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को कुशीनगर में आगमन को लेकर रविवार को होटल पथिक निवास में सुरक्षा में लगे अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई,जिसकी अध्यक्षता डीआईजी जे रविन्द्र गौंड़ ने की।ज्ञात हो कि पीएम मोदी कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से रामाभार के निकट बने हैलीपैड पर पहुंचेंगे।हैलीपैड से महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर तक पीएम कार से आएंगे जहाँ मंदिर परिसर में चार ई -रिक्शा की व्यवस्था की गयी है जिनको मुख्य मंदिर के परिसर में प्रशिक्षित किया गया l संभावित है कि इन्ही रिक्शो से प्रधानमंत्री परिसर से मुख्यमंदिर तक जायेंगे । प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तथागत बुद्ध मंदिर को सजाने -सवारने में प्रशासन जूटा हुआ है l एयरपोर्ट से बुद्ध मंदिर तक हजारों सुरक्षा कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है।ब्रीफिंग ने स्थान का नाम,वहां के प्रभारी और उनके साथ कौन-कौन ड्यूटी में हैं ।इसकी ब्रीफिंग की गई।डीआईजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह,डीएम एस राजलिंगम,एडीएम देवीदयाल वर्मा, एसपी धवल जायसवाल,,एसडीएम वरुण कुमार पांडेय,उपमा पांडेय,सीओ पीयूष कांत राय सहित विभिन्न जनपदों के ड्यूटी में लगे अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मीटिंग में सभी क्षेत्राधिकारीयो को उनके ड्यूटी प्वाइंट की जानकारी दी गयी |मिटिंग में पी.एस. सी. के सहायक सेना नायक, गोरखपुर देवनरायन यादव, सिद्धार्थ नगर के ए. एस. पी. सुरेश चन्द राव, यातायात पुलिस के अधिकारी सहित सरावस्ती, सिद्दार्थ नगर, बस्ती, सोहरत गढ़, बलराम पुर, आजमगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, गौरीगंज, मधुबन, चन्दौली, गोण्डा, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर आदि जिलो के सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी के अलावा लगभग दो हजार पुलिस कर्मी मौजूद रहे |
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…