News Addaa WhatsApp Group Join करें

PM Modi in Kushinagar/प्रधानमंत्री के कुशीनगर आगमन को लेकर तैयारियों में प्रशासन ने झोकी पूरी ताकत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 13, 2022  |  9:19 PM

656 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
PM Modi in Kushinagar/प्रधानमंत्री के कुशीनगर आगमन को लेकर तैयारियों में प्रशासन ने झोकी पूरी ताकत WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। भगवान बुद्ध की 16 मई 2022 को 2566 वीं जयंती अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लुम्बिनी में आयोजित कार्यक्रम के क्रम में कुशीनगर आने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी तरह की तैयारियों को मुकम्मल करने को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

शुक्रवार को सुबह से ही जनपद व मण्डल गोरखपुर के अधिकारियों का आवागन देर रात तक जारी रहा। मण्डलायुक्त रवि कुमार एनजी और डीआईजी जे रविन्द्र गोंड़ कुशीनगर पहुंचे और मुख्य मंदिर सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अपने मातहत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। दोपहर में जिलाधिकारी एस राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने भन्ते ज्ञानेश्वर, भन्ते नन्द रतन, भन्ते महेन्द्र, भन्ते अशोक आदि बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लिया और मैत्रेय की भूमि पर बन रहे हेलीपैड और एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। साथ ही हर तरह की व्यवस्था के इंतजाम का निर्देश पीडब्ल्यूडी, विद्युत, नगरपालिका परिषद कुशीनगर व जिलापंचायत राज विभाग के अलावे अन्य विभागों को एलर्ट किया गया। समझा जा रहा है कि पीएम मोदी का कुशीनगर में दर्शन व पूजन का कार्यक्रम सीमित होगा। पीएम के आगमन को देखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी भी आज शनिवार को तैयारियों का जायजा लेने आ रहे हैं। इसी क्रम में आज पहुंची एसपीजी टीम ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और बुद्ध स्थली का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण कर रणनीति बनाई और अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस दौरान सीडीओ अनुज मलिक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, सीएमओ डा.सुरेश पठारिया, डीपीआरओ अभय यादव, एसडीएम वरुण कुमार पांडेय, तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन हेमराज सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी गोरखपुर, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार भारती, पुरातत्व सहायक अधिकारी शादाब खान, टिके राय, राधा मोहन गुप्ता, सावन सिन्हा,

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking