News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला में अग्निपथ योजना के विरोध की आशंका को लेकर स्टेशन पर सतर्क रही पुलिस

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 18, 2022  |  7:57 PM

684 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला में अग्निपथ योजना के विरोध की आशंका को लेकर स्टेशन पर सतर्क रही पुलिस
  • एसडीएम और क्षेत्राधिकारी की बनी रही पैनी नजर

रामकोला/कुशीनगर। सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा।शनिवार को उप जिलाधिकारी कप्तानगंज गोपाल शर्मा तथा सीओ खड्डा संदीप वर्मा रामकोला तथा लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन मास्टर से ट्रेन के आवागमन की पूरी जानकारी हासिल की तथा वहां तैनात पुलिस फोर्स को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही सतर्क रहने को कहा ।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

सरकार की सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना का बिहार,उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। ट्रेनों और बसों में क्षति पहुंचाने की घटना के बाद रामकोला में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा और स्टेशन पर चौकसी बरती गई। उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी खड्डा के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन के निरीक्षण उपरांत नगर में भी भ्रमण किया।

स्टेशन पर पुलिस व पीएसी के एक दर्जन जवान गश्त करते नजर आये।रेलवे स्टेशन पर पुलिस के अलावा अन्य कोई नजर नहीं आया। पुलिस की दिनभर रेलवे स्टेशन पर नजर बनी रही।एसडीएम तथा सीओ ने रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस के जवानों से कहा कि प्लेटफार्म पर अगर 4-5 लोग इकट्ठा दिखाई दें तो उन्हें तत्काल हटा दें, भीड़ जमा नहीं होने देना है। सीओ ने स्टेशन मास्टर रमाशंकर यादव से ट्रेन के आवागमन की पूरी जानकारी ली और कहा कि जरूरत महसूस होने पर पुलिस को सूचना देने के लिए आप उनका मोबाइल नम्बर ले ले। स्टेशन मास्टर ने बताया कि डीआरएम के आदेश पर इस रूट की सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।एक दो खाली ट्रेन इधर से गुजरी है। इस दौरान एस .आइ. शेषनाथ यादव सहित तमाम पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking