कसया/कुशीनगर। शांति और सद्भावपूर्ण माहौल में मुहर्रम व डोल मेला संपन्न कराने को लेकर गुरूवार को थानाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में कसया पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला व लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया,फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस जवानों ने कसया बाजार व सपहा रोड,कसया,पडरौना,रामकोला रोड,कुशीनगर रोड सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया व लोगो को सुरक्षा का अहसास दिलाया।पुलिस ने नगर क्षेत्र के ताजिया रूट मार्ग का भी निरीक्षण किया,मुहर्रम व डोल मेला को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने लोगो से सहयोग की अपील भी किया,मुहर्रम पर शांति और सौहार्द के लिए कसया पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्र में बाइक से फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान थानाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने बाजार में जगह-जगह शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।कहा कि सभी लोग शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।कोई भी संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।बताया कि परंपरागत स्थानों पर ही ताजिया रखी जाएगी व पूर्व के रास्तों से ही जुलूस गुजरेगा कोई भी नया रूट नहीं बनेगा,डीजे बजाना व शस्त्र प्रदर्शन व शस्त्र लेकर करतब दिखाना पूरी तरह प्रतिबंधित है,त्योहार में खलल व अफवाह फैलाने वालो की सूचना पुलिस को तुरन्त दे,त्योहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन काफी मुस्तैद है,कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले बख्शे नहीं जाएंगे साथ ही चेताया कि अगर किसी ने भी गड़बड़ी व शांति व्यवस्था खराब करने की कोशिश करने वालों पर करने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान थानाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार तिवारी,एसआई अनिल कुमार शर्मा,एसआई विवेक कुमार पांडे,एसआई दिग्विजय राय,एसआई संजय प्रजापति, कांस्टेबल शेरबहादुर,कृष्णा,जॉनसन समेत शामिल रहे.
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…