Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

पूर्व बीईओ द्वारा बंद विद्यालय पुन: संचालित मिला, कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

सुनील नीलम
Nov 21, 2024, 7:17 PM IST • अब तक 104 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

तुर्कपट्टी। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक द्वारी जारी निर्देश के क्रम में बीएसए डा. राम जियावन मौर्य के निर्देश पर बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों की जांच करते खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात चंद राय दुदही विकास खंड के दुबौली बाजार पहुंचे।

जहां कुछ ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उक्त बाजार में संचालित ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल बिना मान्यता के चलाया जा रहा है। यह भी जानकारी मिली कि शिक्षा विभाग द्वारा उक्त विद्यालय पूर्व में भी बंद कराया जा चुका है लेकिन जिम्मेदार पुन: विद्यालय संचालित कर रहे हैं। बीईओ विद्यालय पहुंचे तब वह चलता पाया गया। विद्यालय में छात्र मौजूद थे। बीईओ ने मान्यता संबंधी दस्तावेज मांगा जिसे संचालक दिखा न सके। बीईओ ने तत्काल विद्यालय बंद कराते हुए छात्रों को नजदीकी सरकारी विद्यालय में नामांकन कराने का निर्देश दिया।

Advertisement

बीईओ ने संचालक को चेतावनी दी बिना मान्यता के विद्यालय चलता पाया गया तो एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाते हुए सील कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi