खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में रविवार की दोपहर एक बच्चे की नदी में डूबने की वजह से मौत हो गई। नदी की ओर गये कुछ गांव के लोगों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। बच्चे की मौत देखकर घर के लोगों में कोहराम मच गया।
मदनपुर सुकरौली निवासी श्रीकांत सिंह झमेला के पुत्र अंशु उम्र 10 वर्ष की नदी में डूबने की वजह से मृत्यु हो गई। अंशु रविवार को नदी के ठोकर नं.1 पर किसी काम से गया था जहां उसकी डूबकर मौत हो गई, शाम को नदी की ओर गए गांव के कुछ लोग बच्चे की लाश देख परिजनों को सूचना दिया व बच्चे का शव लाकर परिजन को सौंपे। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बच्चे की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…