News Addaa WhatsApp Group Join करें

पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी, कल कुशीनगर में होगा रूट डायवर्जन, देखे पूरी लिस्ट!

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 15, 2022  |  6:56 PM

1,283 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी, कल कुशीनगर में होगा रूट डायवर्जन, देखे पूरी लिस्ट!

कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को कुशीनगर आयेंगे। मोदी दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा की गई है। वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। यह डायवर्जन देर शाम तक लागू रहेगा।कोई भी कॉमर्शियल वाहन/ट्रैक्टर-ट्रॉली देवरिया ओवरब्रिज के नीचे से कसया कस्बा की तरफ नही जाएगा।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

जाने….इस रास्ते आवागमन रहेगा

1-गोरखपुर से गोपालगंज के तरफ जाने वाले वाहन हाटा, मथौली,कप्तानगंज,रामकोला , पड़रौना,तुर्कपट्टी,पटहेरिया होते हुए गोपालगंज को जाएंगे।
2-गोपालगंज से गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहन फाजिलनगर से बघौचघाट,पथरदेवा,कंचनपुर, बैतालपुर होते हुए गोरखपुर को जाएंगे।
3-कोई भी कॉमर्शियल वाहन/ट्रैक्टर-ट्रॉली देवरिया ओवरब्रिज के नीचे से कसया कस्बा की तरफ नही जाएगा।
4-पडरौना से गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहन रामकोला, कप्तानगंज, मथौली ,हाटा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
5-पड़रौना की तरफ से हाईवे होकर गोपालगंज या गोरखपुर कि तरफ जाने वाले वाहनों का आवागमन समय 1:00 से 6:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ऐसे बड़े कॉमर्सियल वाहन रामकोला कप्तानगंज होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकते हैं।

इस दौरान आकस्मिक वाहन एंबुलेंस और फायर सर्विस की गाड़ियों को नही रोका जाएगा।

मंदिर परिसर में पार्किंग:-

1- ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों/सी0ए0पी0एफ0/पी0ए0सी0 एवं अन्य डयूटी कर्मचारियों के वाहन लीलावती स्टेडियम में पार्क होंगे।
2- जनप्रतिनिधियों के वाहन होटल पथिक निवास में पार्क होंगे।
3- प्रशासनिक अधिकारी/पुलिस के अधिकारी गण के वाहन बुद्धा वाहन पार्किंग एवं बिरला धर्मशाला में पार्क होंगे।

एयरपोर्ट परिसर हेतु पार्किंग:-

1- ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों /सी0ए0पी0एफ0/पी0ए0सी0 एवं अन्य डयूटी कर्मचारियों के वाहन मदारी पट्टी चौराहे के पास एयरपोर्ट बाउंड्री की तरफ जाने वाली खाली सड़क पर पार्क होंगे।
2- प्रशासनिक अधिकारी/पुलिस के अधिकारी गण के वाहन एयरपोर्ट पुलिस चौकी के पास निर्माणाधीन सड़क पर निर्धारित स्थल पर पार्क होंगे।
3-वी0वी0आई0पी0/अधिकृत किये गए जनप्रतिनिधियों के वाहन एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा बनाये गए पार्किंग स्थल पर पार्क होंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking