News Addaa WhatsApp Group Join करें

बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के राजनीतिशास्त्र विभाग तथा एन सी सी द्वारा कार्यक्रम आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 12, 2022  |  3:57 PM

559 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के राजनीतिशास्त्र विभाग तथा एन सी सी द्वारा कार्यक्रम आयोजित
  • भारत की वैश्विक भूमिका वर्तमान समय में काफ़ी बढ़ गयी है – डॉ.बृजेश पाण्डेय
  • विश्व पटल पर भारत की संस्कृति व सभ्यता का तेजी से विस्तार हो रहा है -डॉ. ममता मणि त्रिपाठी

कसया/कुशीनगर। आज दिनाँक 12 अप्रैल 2022 को बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के राजनीतिशास्त्र विभाग एवं एन सी सी के संयुक्त तत्वावधान में ‘भारत की सामयिक वैश्विक भूमिका’ विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के साथ ही राजनीतिशास्त्र के स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के छात्र- छात्राओं की विदाई तथा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र- छात्राओं के स्वागत समारोह का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रामजी सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर देवरिया के प्राचार्य डॉ बृजेश पाण्डेय जी ने कहा- भारत की वैश्विक भूमिका वर्तमान समय में बहुत बढ़ गयी है; क्योंकि पिछली शताब्दी के नवें दशक में सोवियत संघ के विखण्डन के साथ- साथ पूर्वी- पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण भी हुआ; उस समय भी भारत की भूमिका थी और आज भी स्पष्ट रूप से दिखायी पड़ रही है। इस अवसर पर डॉ पाण्डेय जी ने छात्र- छात्राओं को अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित किया।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पड़रौना की प्राचार्य डॉ ममता मणि त्रिपाठी जी ने कहा-
विश्व पटल पर भारत की संस्कृति एवं सभ्यता का तेजी से विस्तार हो रहा है; इसकी व्यापकता की उन्होंने विस्तृत चर्चा किया तथा वर्तमान में वैश्विक स्तर पर युद्ध और युद्धोन्नमाद से निपटने के लिये तथा शान्ति एवं मानवता के कल्याण में भारत की भूमिका की विस्तृत चर्चा करते हुये राजनीतिविज्ञान के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र- छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के प्राचार्य डॉ सिद्धार्थ पाण्डेय जी ने भारत की वैदेशिक नीति, उसके क्रियान्वयन तथा प्रासंगिकता की सविस्तार चर्चा किया तथा स्नातकोत्तर राजनीतिविज्ञान के छात्र- छात्राओं के स्वागत एवं विदाई समारोह में उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

कार्यक्रम के आरम्भ में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुये संगोष्ठी के विषय का व्यवस्थित विषय प्रवर्तन के साथ- साथ आगत अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भूगोल विभाग के एसोसियेट प्रोफेसर डॉ कौस्तुभ नारायण मिश्र, मनोविज्ञान विभाग के एसोसियेट प्रोफेसर डॉ अमृतांशु कुमार शुक्ल, राजनीतिविज्ञान विभाग के एसोसियेट प्रोफेसर डॉ सत्येन्द्र कुमार गौतम ने भी संगोष्ठी के विषय पर अपने वक्तव्य दिया तथा छात्र- छात्राओं को आशीर्वाद एवं शुभकामना दिया। कार्यक्रम का संचालन राजनीतिविज्ञान के सहायक आचार्य डॉ जितेन्द्र कुमार मिश्र ने तथा इसी विभाग के डॉ राजेश कुमार जायसवाल ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में शिवशंकर पाठक, अभिषेक, आरुषि पाण्डेय, पम्मी, निखिल गुप्ता, अभिषेक कुमार, रवि कुमार, श्रेया तथा शैलेन्द्र आदि ने अपनी मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दिया।

कार्यक्रम में डॉ श्रीमती उर्मिला यादव, डॉ इन्द्रासन प्रसाद, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ आमोद कुमार राय, डॉ अम्बिका प्रसाद तिवारी, डॉ श्रीमती रीना मालवीय, डॉ अनुज कुमार, डॉ पारसनाथ, डॉ श्रीमती वीणा गुप्ता, डॉ निरंकार राम त्रिपाठी, डॉ सौरभ द्विवेदी, डॉ यज्ञेश नाथ त्रिपाठी, डॉ रमेश विश्वकर्मा, डॉ राकेश चतुर्वेदी, कमलेश कुमार, अशोक मद्देशिया आदि सहित एन सी सी के सैकड़ो कैडेट्स तथा स्नातकोत्तर के छात्र- छात्राएँ उपस्थित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking