News Addaa WhatsApp Group Join करें

पूरा नही हुआ हाटा में बस अड्डे के निर्माण का वादाक़

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 26, 2021  |  7:46 PM

1,179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पूरा नही हुआ हाटा में बस अड्डे के निर्माण का वादाक़ WhatsApp
  • रोडवेज का बस अड्डा बनाने के लिए नगर पालिका की एक जमीन का हुआ था सर्वे
  • नगर पालिका की ओर से भेज दी गई थी फाईल
  • नगर में एक कोई भी बस अड्डा नहीं होने से हाईवे पर ही रूकती है बसे

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) | नगर में बस अड्डा बनने का सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है। इस योजना के स्वीकृत होने की जानकारी दो वर्ष पहले हुई थी। जिसपर सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों ने सोसल मीडिया पर जम कर वाहवाही लूटी थी, लेकिन दो वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी यह योजना धरातल पर उतरती नहीं दिख रही है। नगर पालिका की ओर से नियम और शर्तो के साथ अपनी जमीन के उपयोग की स्वीकृति रोडवेज विभाग को दे चुका है, लेकिन उधर से अभी तक कोई जबाब नहीं आया।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

स्थानीय नगर, क्षेत्र का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र होने के साथ-साथ तहसील मुख्यालय भी है। जिसके कारण यहा बड़ी संख्या में लोगों को आना जाना लगा रहता है। इसके बाद भी आज तक यहा न तो स्थाई बस स्टेशन है और न ही रोडवेज का बस अड्डा, जिसके कारण रोडवेज की बसों के साथ-साथ सभी निजी सवारी गाडियां हाईवे पर खड़ी होती है और वही से सवारियों को चढ़ाती और उतारती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है साथ ही दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। हाटा में रोडवेज बस अड्डे की जरूरत को देखते हुए नगर के पूर्वी छोर पर स्थित परानी खाडसारी मिल के पास नगर पालिका की एक जमीन पर निर्माण कार्य कराने की बात तय की गई थी। बाद में जमीन के हस्तांतरण के लिए नियम और शर्तो के साथ संबंधित फाईल रोडवेज के विभाग को भेज दी गई थी, लेकिन जन प्रतिनिधियों के रूचि नहीं लेने के कारण यह योजना अभी भी धरातल पर उतरती नहीं दिख रही है।

इस सबंध में नगर पालिका के ईओर अजय कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका की जमीन को ‌मुफ्त में रोडवेज विभाग को हस्तांतरित नहीं किया जा सकता है। उसके लिए जरूरी नियम और शर्तो से विभाग को अवगत करा दिया गया है।

इस संबंध में विधायक पवन केडिया ने बताया कि रोडवेज बस अड्डा बनाने के लिए धन स्वीकृत हो गया है। जमीन के हस्तानांतरण से संबं‌धित कुछ दिक्कते थी, जिसे दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिका के जमीन को 99 वर्षो के लिए रोडवेज विभाग को लीज पर देकर बस अड्डे का निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking