कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना तमकुहीराज पुलिस ने एक सक्रिय पशु तस्कर गैंग के तीन सदस्यों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। जिन आरोपितों पर शिकंजा कसा गया है, उनमें सुग्रीव कुशवाहा पुत्र सुदर्शन कुशवाहा निवासी पकड़ियहवा भैसहा थाना कसया, वाहन स्वामी विनित सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी पकड़ियहवा भैसहा थाना कसया, और नन्दकिशोर गुप्ता पुत्र केदार गुप्ता निवासी भटवलिया नं. 1 थाना तमकुहीराज शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार यह गिरोह संगठित होकर गोवंशीय पशुओं को उत्तर प्रदेश से बिहार ले जाकर वध कराता था और इससे होने वाले अवैध मुनाफे से अपनी आर्थिक और भौतिक संपन्नता बढ़ाता था। यह भी उल्लेखनीय है कि दिनांक 16 जून 2024 को पकड़े गए मामले में अभियुक्तगण पिकअप संख्या UP57 AT 3342 से चार गोवंशीय पशु बिहार ले जाते पकड़े गए थे, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
इनकी अवैध गतिविधियों को देखते हुए थाना तमकुहीराज पुलिस ने गैंग की कमर तोड़ने के उद्देश्य से मु.अ.सं. 299/2025 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
तमकुहीराज, कुशीनगर। कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित बी बी के एकेडमी, गाजीपुर के…