News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुरस्कार सहित प्रमाण पत्र को पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Apr 1, 2025  |  7:06 PM

212 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुरस्कार सहित प्रमाण पत्र को पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे WhatsApp

बोदरवार/कुशीनगर। स्थानीय बाजार अंतर्गत स्थित राजधारी सेण्ट्रल एकेडमी में एक समारोह का आयोजन कर विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया I और सर्वाधिक अंक पाने वाले मेधावी बच्चों को पुरस्कार संग प्रमाण पत्र भी दिया गया I जिसको पाकर स्कूल में बच्चों के चेहरे खिल उठे I

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

विदित हो ? कि 01 अप्रैल मंगलवार को विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा बोदरवार में स्थित राजधारी सेंट्रल एकेडमी में प्रमाण पत्र वितरण व मेधावी बच्चों के लिए पुरस्कार सम्मान का आयोजन रहा I इस समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया ने कहा I कि बच्चों को अपने अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए कठिन से कठिन परिश्रम करनी चाहिए I कभी भी अपने लक्ष्य से विचलित नही होना चाहिए I कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यवसायी राकेश कुमार गुप्ता रहे I

स्कूल के द्वारा घोषित वार्षिक परीक्षाफल में अयांश साहनी, आराध्या सिंह, शिवन्या, अदिति,पायल,गनेश गुप्ता,खुशी प्रिया,अंशिका को स्कूल में प्रथम स्थान और आर्यन, राघवेन्द्र, रागिनी, आराध्या, कृष्णा सिंह,परी यादव,अविनाश को द्वितीय स्थान तथा अभीचन्द, आकृति पासवान, राजलक्ष्मी, राघवेन्द्र यादव, तौशीफ अली तृतीय स्थान पर रहे I स्कूल में कक्षा टाप करने वाले मेधावी बच्चों को मुख्य अतिथि तथा विशिष्ठ अतिथि के द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया I कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया I अपने संबोधन में प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव द्वारा शिक्षा सत्र में पुरस्कार से बंचित रह गये छात्रों को सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों से नसीहत लेते हुए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी गई I समारोह का संचालन शिक्षक मंतार अली ने किया I और प्रवन्धक विद्याघर शुक्ला ने आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया I

इस दौरान संजय जायसवाल, योगेश शुक्ला, सीबी शुक्ला, पूनम देवी, सरिता, विजय, आशा गुप्ता, आदि शिक्षको के अलावा अभिभावक उपस्थित रहे है I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking