कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पटहेरवा में थाने से सटे ही एक सहज जन सेवा केंद्र के संचालक को रेलवे की विजलेंस टीम ने दुकान पर छापेमारी करके कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण उठा ले गये था। दुकान की सील कर दिया हैं।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह दस बजे के करीब पटहेरवा थाना के पूर्वी गेट से सटे एक सहज जनसेवा केंद्र हैं। जहाँ से ऑनलाइन टिकट बनाने का भी किया जा था।उस सहज जनसेवा केंद्र का संचालन पटहेरवा बाजार स्थित गांव का ही एक युवक चलता हैं।
बताया जा रहा कि रेलवे विभाग की विजलेंस टीम को उक्त सहज जनसेवा केंद्र ऑनलाइन टिकट बनाने में कथित अनियमियतता की शिकायत मिली थी। उक्त केंद्र के संचालक को बाहर से आई टीम ने हिरासत में लेकर अपने साथ लेती गयी। उस दौरान बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि युवक ऑनलाइन रेलवे टिकट, आधार कार्ड, पैनकार्ड का काम करता था। टीम ने पकड़े गए युवक के साथ उसके दुकान में रखे उपकरण लैपटॉप व कम्प्यूटर आदि सामान भी अपने साथ लेती गयी। इस सबंध में पुलिस से जानकारी की गई तो प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि इस तरह कोई जानकारी उन्हें नही है।
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…