News Addaa WhatsApp Group Join करें

राम को वहीं जान सकता है जिसके जीवन में शिव जैसा त्याग होगा : गायत्री नंदन

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 20, 2025  |  8:03 PM

207 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राम को वहीं जान सकता है जिसके जीवन में शिव जैसा त्याग होगा : गायत्री नंदन WhatsApp
  • 11 दिवसीय श्री श्री 1008 श्री रामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ के चौथा दिन

तुर्कपट्टी/कुशीनगर।तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के शिवाला टोला मे 120 वर्ष पूर्व स्थापित शिवमंदिर परिसर में वर्ष 1965 से लगने वाले महाशिवारात्रि मेला के निमित्त आयोजित 11 दिवसीय श्री श्री 1008 श्री रामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ के चौथे दिन व कथा प्रवचन के दूसरे दिन बुधवार की सायं अयोध्याधाम से पधारे कथावाचक गायत्री नंदन महाराज ने भगवान शिव के त्याग का बखान किया। 

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कथावाचक ने कहा कि राम कौन हैं यही जानने के लिए कई वर्षों से कथाओं का आयोजन किया जाता है। इसी प्रश्न से राम कथा शुरू होती है लेकिन राम को वहीं जान सकता है जिसके जीवन में शिव जैसा त्याग होगा। दिन के सत्र मे प्रेमशरण जी महाराज ने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना का प्रथम नागरिक केवट है। जिसे जीवन में किसी वस्तु की अथवा किसी कोई भी कामना जिसके जीवन में शेष नहीं रह गई और केवट भगवान के पैर पकड़ कर कहता है कि अब मुझे कुछ और नहीं चाहिए। केवट ने बड़े ही भाव से भगवान की सेवा करें करके चरण धुला करके और भगवान को गंगा पर उतरता है। इसके पूर्व कथा का शुभारंभ कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय, संजय सिंह, भास्कर पांडेय, मुकेश यादव, रवींद्र यादव, अभिषेक उर्फ आनंद यादव, रवि वर्मा, ईश्वर चंद गुप्त ने व्यास पीठ का पूजन कर किया। संचालन पं. दीपक मिश्र ने किया। रागिनी यादव ने 12 घंटे यज्ञशाला की परिक्रमा की।

इस दौरान आयोजक हरिदास महाराज, यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजू यादव, सत्यनारायण यादव, दिनेश्वर यादव, छोटे ठाकुर, हरेंद्र यादव, भवानी कुशवाहा, पुजारी सुनील मिश्र, संजय मिश्र, गोरख यादव, धर्मराज, हरिलाल गोंड, तूफानी यादव, नवलकिशोर आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking