News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: बीजेपी का 42 वां स्थापना दिवस मनाया गया,कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर झंडा फहराया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 6, 2022  |  7:59 PM

861 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बीजेपी का 42 वां स्थापना दिवस मनाया गया,कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर झंडा फहराया

रामकोला /कुशीनगर। भाजपा के 42 पूर्ण होने पर रामकोला में कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय गीत गाया।इस मौके पर पार्टी के निर्देशानुसार एलईडी के माध्यम से पीएम मोदी के भाषण को भी सुना। पार्टी के उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा रामकोला मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ,लालकृष्ण आडवाणी ,डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी सहित पार्टी के तमाम नेताओं ने मिलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करते हुए देश के निर्माण के लिए कार्य करते रहे।उन्होंने कहा कि बीजेपी राजनैतिक दल के रूप में ही बल्कि सामाजिक पक्ष में भी उजागर हुआ है।पार्टी के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि है।उन्होंने कहा कि देेेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा शक्तिशाली प्रधानमंत्री मिला है जिसने भारत ही नहीं पूरे विश्व में भारत देश को शिखर पर ले जाने का कार्य किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

इस दौरान मनोज गोविन्द राव,भानु प्रताप यादव, विश्वजीत गोविन्द राव,अमित गोविन्द राव ,दिनेश चंद,विशाल चंद,भरत गोविन्द राव,मृत्ययुन्ज पाण्डेय, चन्द्रादित्य गोविन्द राव ,रविन्द्र प्रजापति ,अंंकुर अग्रवाल,लक्की श्रीवास्तव, मुबारक अली सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking