News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: अपर निदेशक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 29, 2024  |  7:44 PM

143 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: अपर निदेशक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । अपर निदेशक गोरखपुर डा0 एन0 पी0 गुप्ता ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला का औचक निरीक्षण किया। अपर निदेशक ने दवा का स्टॉक ,प्रयोगशाला , प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया और संबंधित सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समय से उपस्थित रहकर जनता की सेवा के लिए तत्पर रहें।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

अपर निदेशक डा0 गुप्ता ने सीएचसी प्रभारी डा0 शेष कुमार विश्वकर्मा को समस्त दवा के स्टॉक एवं परिसर में साफ- सफाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने हिदायत दिया कि सीएचसी में इलाज के लिए आने वाले जनता को कोई असुविधा न हो और सीएचसी के डाक्टर चिकित्सालय में रात्रि विश्राम अवश्य करें। साथ ही परिसर का साफ- सफाई बनाए रखें तथा 24 घंटे एंबुलेंस की व्यवस्था सुचार रूप से प्रभावी रहे ताकि जनता को सुविधा मिलती रहे। इसके साथ ही सरकार के निर्देशानुसार समस्त कार्य एकदम तय मानक के अनुसार होता रहे। निरीक्षण उपरांत अपर निदेशक श्री गुप्ता ने समस्त चिकित्सकों का बैठक लिया और सभी को निर्देशित किया कि किसी भी हालत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं है।

सीएचसी पर मिलने वाली समस्त सुविधाएं जनता को मिलनी ही चाहिए। इस दौरान डा0 रजनीश श्रीवास्तव, डा0 एस0 के0 गुप्ता,डा0 ए0 पी0 गुप्ता, फार्मासिस्ट आर0 बी0 चौहान, बीपीएम आलोक मिश्रा, बीसीपीएम विनय सिंह आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking