News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: एक अविश्वसनीय खबर मकान पर चस्पा और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, अधिकारियों की गांव में रही गहमा-गहमी….निर्माण पर लगा रोक, जगह की तलाश जारी   

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 6, 2022  |  6:57 PM

1,041 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: एक अविश्वसनीय खबर मकान पर चस्पा और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, अधिकारियों की गांव में रही गहमा-गहमी….निर्माण पर लगा रोक, जगह की तलाश जारी   

रामकोला/कुशीनगर। नमामि गंगे परियोजना जल जीवन मिशन के तहत ग्रामवासियों को स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए रामकोला थाना क्षेत्र के सपहा गाँव के दहाउर टोला में पानी की टंकी निर्माण के लिए जैसे ही ग्राम पंचायत और राजस्व विभाग से जमीन को चिन्हित कराने की प्रक्रिया शुुरू हुई जमीनी विवाद शुरू हो गया। एक माह से शुरू इस विवाद में सोमवार को एक नया मोड़ आ गया।जब कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र से एक अविश्वसनीय खबर सोशल मीडिया पर आयी। टंकी के लिए चिन्हित जमीन पर अपना हक जताने वाले दलित समुदाय के बीस घर के लोगों ने अपने मकान पर यह लिखकर चस्पा करने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया कि यह मकान बिकाऊ है। गांव के हम हिंदू लोग ग्राम प्रधान पति महफूज खान के षडयन्त्र व अत्याचार से पीड़ित होकर गांव छोड़कर जाने के लिए मजबूर हैं।चस्पा पोस्टर पर दो समुदायों का मामला सामने आने पर देर रात पुलिस फोर्स गांव में पहुंच कर जांच प्रक्रिया में जुट गयी तथा पोस्टर को हटा दिया गया।संज्ञान में आने के बाद एडीएम और अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और मौके पर पहुंचकर हकीकत से रूबरू होने के साथ ही लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराने का प्रयास किये। गांव वालों ने प्रधान पर आरोप लगाया है कि अनुसूचित जाति की आबादी की भूमि पर प्रधान प्रतिनिधि ने जबरन पानी की टंकी बनवाने का प्रस्ताव तैयार करा दिया है। जिसका विरोध जताने पर प्रधान प्रतिनिधि ने मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। प्रधान प्रतिनिधि के उत्पीड़न से तंग आकर ही हम लोगों ने मकान बेचने का निर्णय लिया है।एडीम ने मौके पर उपस्थित राजस्व कर्मियोंं तथा ग्रामवासियों की आपसी सहमति के आधार पर उस स्थान पर रोक लगाते हुए वैकल्पिक जगह की तलाश की बात कहे।

आपके लिए और..- इश्क में अगवा कर पहुंचा था श्रीनगर, तमकुहीराज पुलिस ने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इश्क में अगवा कर पहुंचा था श्रीनगर, तमकुहीराज पुलिस ने 2 महीने बाद ऐसे बिछाया जाल, आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद
इश्क में अगवा कर पहुंचा था श्रीनगर, तमकुहीराज पुलिस ने 2 महीने बाद ऐसे बिछाया जाल, आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने दो माह पुराने अपहरण कांड का सफल खुलासा करते हुए…

चोरी के एक मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार
चोरी के एक मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने रविवार को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ…

विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला सेवा संस्थान के संस्थापक के निधन पर आयोजित हुआ शोक सभा
विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला सेवा संस्थान के संस्थापक के निधन पर आयोजित हुआ शोक सभा

हाटा कुशीनगर । विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला सेवा संस्थान हाटा के संस्थापक व पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking