News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: कोरोना बम फटने के बाद पॉजिटिव आठ व्यक्तियों की तस्दीक न होने पर सीएचसी में मचा हड़कंप

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 11, 2021  |  7:02 PM

865 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: कोरोना बम फटने के बाद पॉजिटिव आठ व्यक्तियों की तस्दीक न होने पर सीएचसी में मचा हड़कंप WhatsApp
Responsive image
  • आरटी पीसीआर की सैम्पलिंग फर्जी पते पर कराने की खुली पोल
  • सीएचसी रामकोला में चार कर्मचारियों पर गिरी गाज।
  • दो दिन से लखनऊ से आयी टीम की जाँच जारी

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । जिले में कोरोना बम फटने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला के अन्तर्गत पॉजिटिव आये आठ व्यक्तियों की तस्दीक न होने पर कोरोना जांच के लिए गलत पते पर सैंपलिंग कराने का मामला उजागर हुआ है । जिसके वजह से सीएचसी में हड़कंप मचा हुआ है।पॉजिटिव आये व्यक्तियों का तस्दीक न होने पर मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो सीएचसी के चार कर्मचारियों पर तत्काल गाज गिर गयी।इस मामले की जाँच के लिये सीएचसी रामकोला में मंगलवार की शाम को लखनऊ से टीम भी पहुंच गयी है।जिनके द्वारा जाँच जारी है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

आपको बताते चलूँ कि रामकोला सीएचसी में 2 व 3 अगस्त को कोरोना जांच की गई । एंटीजन टेस्ट में सभी लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आया । इनमें से कुछ लोगों का आरटी पीसीआर के लिए सैम्पलिंग कर जिले पर भेज दिया गया।जिसमें 7 अगस्त को 14 लोगों का जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आया। रामकोला क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने की खबर सुनते ही विभाग सहित अन्य लोगों के होश उड़ गए तथा पूरे क्षेत्र में दशहत का माहौल बन गया।चर्चा जोरो पर शुरू हो गयी।गंभीरता से लेते हुए रामकोला सीएचसी की टीम 14 लोगों के मोबाइल और दर्ज पते पर संपर्क करना शुरू कर दी। जांच के दौरान टीम को चार पॉजिटिव केस दूसरे ब्लाक क्षेत्रों की मिली ,इसके साथ ही रामकोला क्षेत्र के दो लोगों को ट्रेस आउट कर लिया गया।लाख प्रयास करने के बावजूद आठ लोगों का ट्रेस आउट नहीं हो पाया।मोबाइल नं0 गलत दर्ज मिला। आठ अगस्त को सीएचसी की टीम इन लोगों द्वारा दर्ज कराये पते पर इनके गांव में पहुंची और पता लगायी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सीएचसी की टीम सावधानी के तौर पर, रामकोला वार्ड नंबर 10, रामपुर खास ,उर्दहा, बड़हरा बाबू, रामपुर बगहा सिधावट,बगहा खुर्द में कैम्प लगाकर 416 लोगों की एंटीजन किट से जांच की। सभी का रिपोर्ट निगेटिव आया।एंटीजन किट के साथ ही 399 लोगों का आरटी पी सीआर जाँच के लिये सैम्पलिंग लिया गया और जाँच के लिये भेज दिया गया ।जिसका रिपोर्ट अभी नही आया है। मंगलवार को लखनऊ से दो सदस्यी जाँच टीम रामकोला सीएचसी पहुंच इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking