News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 25, 2024  |  7:05 PM

73 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया

रामकोला/कुशीनगर। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री एवं सदैव अटल रहने वाले अटल जी के जन्मदिन को रामकोला मण्डल के अन्तर्गत भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सुशासन दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके राजनीतिक जीवन पर भी प्रकाश डाला।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने हिन्दुस्तान के सबसे बड़े नायक रहे वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी ने देश को बेहतर सुशासन दिया और देश का मान-सम्मान कभी झुकने नहीं दिया तथा आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया और विश्व के पटल पर भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। इस मौके पर पद यात्रा भी निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि आज हम भाजपा का जो दिव्य और भव्य स्वरूप देख रहे हैं वह अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। उन्होंने राजनीतिक सुचिता को बनाये रखा।

इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद भारती, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, दरोगा कुवंर सिंह, भाजपा नेता राधेश्याम दीक्षित प्रसिद्ध नाथ दुबे, मण्डल महामंत्री मनोहर गुप्ता, प्रेम तिवारी, प्रतीक श्रीवास्तव, मनोज गोविन्द राव, अमित गोविन्द राव, दिनेश चन्द, इन्द्रजीत गोंड ,अमित दुबे, प्रदीप मद्देशिया, अखिलेश पाठक, चन्द्रादित्य गोविन्द राव, राजेन्द्र राव, मृत्युंजय पांडेय, शैलेश सिंह, राजन चौबे, अरुण सिंह, अमर नाथ, राजेश भारती, राम प्यारे गुप्ता, राम प्रवेश, भूपेन्द्र सिंह, प्रदीप जायसवाल, भोला, सन्नी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking