News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को धूमधाम से मनाई गई

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 2, 2022  |  9:11 PM

539 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को धूमधाम से मनाई गई
  • गाधी जी और शास्त्री जी को अपना आदर्श मानकर काम करना चाहिये-विधायक 

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के अंतर्गत विद्यालयों सहित तमाम संस्थानों में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।संस्थाओ में महापुरुषों की जयंती पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ। 

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

रामकोला ब्लाक क्षेत्र के धुवांटीकर गांव में रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी को अपना आदर्श मानकर काम करना चाहिये।विधायक श्री गोंड ने दोनों महापुरुषों के सारे गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शास्त्री जी सच्चे गांधी थे।उन्होंने अपना सारा जीवन सादगी में बिताया और गरीबों की सेवा में लगा दिया।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, दिनेश चन्द, समाजसेवी संजय यादव,विशाल चन्द आदि उपस्थित रहे। 

  रामकोला खंड विकास कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने ध्वजारोहण किया। रामकोला थाने पर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने ध्वजारोहण कर सहकर्मियो के साथ गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती को मनाया और दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया।थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने कहा कि बापू का कहना था कि मेरा जीवन ही मेरा संदेश है।बापू एक विचार के रूप में आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है।

इस दौरान आलोक यादव, हेड मुहर्रिर दीनबंधु तिवारी, संजीव यादव,हे0का0 राजनाथ सिंह, हे0का0 प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking