News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: आंग्ल नववर्ष पर सनातन विश्व दर्शन मंदिर में दर्शनार्थियों की रही भीड़  

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 1, 2023  |  8:14 PM

970 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: आंग्ल नववर्ष पर सनातन विश्व दर्शन मंदिर में दर्शनार्थियों की रही भीड़  

रामकोला/कुशीनगर। आंग्ल नव वर्ष 2023 के अवसर पर रविवार को रामकोला सनातन विश्व दर्शन मंदिर में भारी तादाद में दर्शनार्थियों की भीड़ रही।आश्रम जाने वाली सड़क पर घंटों जाम लगा रहा।आश्रम में दूर-दूर से आये लोगों ने सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला धाम में स्थापित दुर्लभ उन महापुरुषों की आकृतियों का दर्शन किया जिनकी केवल यादें एवं कृर्तियां ही सुनने को मिलती है।दर्शनार्थियों ने बताया कि पूर्वांचल में यह मंदिर अपने आप में एक मिशाल है।

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

मंदिर में संसार के दुर्लभ महापुरुषों की आकृतियों को सजाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया गया है।मंदिर के व्यवस्थापक रंगनाथ बाबा ने बताया कि यह मंदिर नही सभी धर्मो का समन्वय है। मंदिर मे दर्शन हेतु जाने के लिए पंक्तिबद्ध व्यवस्था की गयी थी।दर्शनार्थियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए आश्रम के सेवक राजेन्द्र ब्रह्मचारी व धनंजय सहित आदि लोग व्यवस्था में लगे हुये थे तथा कोई उपद्रव न हो इसके लिए एहतियात के तौर पर पुलिस की निगहबानी थी।मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को प्रसाद स्वरूप हलवा वितरण किया जा रहा था।

नव वर्ष के आगमन के एक दिन पूर्व से ही लोग अपने सगे-संबंधियों ,मित्रों व शुभचिंतकों को मोबाईल से व्हाटशप व एसएमएस के जरिये मैसेज भेजकर नए साल की बधाई देने का क्रम शुरू कर दिया था। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking