रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड , रामकोला के तत्वावधान में पकड़़ी बंंतीर उर्फ सौनहा गांव में ड्रोन के माध्यम से गन्ना पर कीटनाशक के स्प्रे का प्रदर्शन किया गया।क्षेत्र में पहली बार ड्रोन से छिड़काव होता देखकर किसानों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, किसानों ने इसको काफी सराहा ।
शनिवार को रामकोला क्षेत्र के पकड़ी बंतीर उर्फ सौनहा के जागरूक किसान लक्ष्मी नारायण मल्ल के गन्ने के खेत में एवियन एयरोस्पेस के कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने नैनो यूरिया एवं कीटनाशक का ड्रोन से छिड़काव करवाया। इस मौके पर त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने कहा कि गन्ना में ड्रोन तकनीक से छिड़काव कराने पर समय और लागत दोनों की बचत होगी। यह तकनीकी क्षेत्र के किसानों के लिए लाभप्रद होगा।उप महाप्रबंधक गन्ना सतीश बालियान ने जानकारी दी कि ड्रोन की क्षमता 10 लीटर पानी की है। इसमें आवश्यकतानुसार कीटनाशक अथवा नैनो यूरिया को मिलाया जा सकता है। इससे एक एकड़ खेत पर छिड़काव किया जा सकता है। छिड़काव में केवल 5 से 7 मिनट का समय लगता है। ड्रोन से गन्ने की किसी भी हाइट की खड़ी फसल पर भी आसानी से छिड़काव किया जा सकता है। ड्रोन से छिड़काव में प्रति एकड़ खर्च 500-550 सौ रुपये खर्च आता है। इसमें किसी भी प्रकार के अन्य लेबर अथवा श्रम की आवश्यकता नहीं पड़ती। इससे छिड़काव में लेबर व कीटनाशक की बचत होती है।त्रिवेणी चीनी मिल इसको लांच करना चाहती है।
कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय ने बताया कि अगर किसी को छिड़काव कराना हो तो एक दिन पहले फैक्टरी पर संपर्क करें। डाक्टर संजय त्रिपाठी ने बताया कि खेती संबंधित जानकारी के लिए किसान प्ले स्टोर के जरिये त्रिवेणी ऐप को डाउनलोड कर लें। इस दौरान नरेंद्र सिंह,अजय रंधवा ,सतीश चौहान, राम लल्लन, राकेश गोविंद राव ,मनोज गोविंद राव, दीपेंद्र सिंह ,जितेंद्र यादव ,राघव वर्मा के अलावा किसान लक्ष्मी प्रताप मल्ल ,रवि यादव, राजेश कुशवाहा, पवन कुशवाहा, रामाश्रय, विनय गोविंद राव, राधेश्याम, मैनेजर यादव , ध्रुव शर्मा, रामजी कुशवाहा,भरत शर्मा, अवधेश कुशवाहा,राजेश भारती समेत तमाम उपस्थित रहे।
कुशीनगर। मां की मामूली डांट से नाराज होकर घर छोड़कर निकले 13 वर्षीय बालक…
हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं सड़क…
कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…