रामकोला/कुशीनगर। जिलाधिकारी एस रामलिंगम सोमवार को रामकोला ब्लाक क्षेत्र के मोरवन गांव में अमृत सरोवर पर पहुंचे। डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति व स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का जायजा लिया। रोजगार सेवक से लेबर व मस्टरोल के संबंध में जानकारी ली और ग्राम प्रधान को मौके पर मेडिकल कीट रखने का निर्देश दिया।
रामकोला विकास खण्ड के मोरवन शिवमंदिर पोखरे को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छेदी सिंह, कुंदन सिंह अमृत सरोवर का रूप दिया जा रहा है। सोमवार को अपराह्न 2 बजे के लगभग डीएम के साथ बीडीओ उषा पाल, एपीओ अभिषेक सिंह, एडीओ पंचायत मनोरंजन लाल श्रीवास्तव, टीए पीडी सिंह, जेपी सिंह व रामाशंकर शुक्ला अन्य अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अमृत सरोवर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सरोवर पर पहुंचते ही डीएम ने खुदाई, स्टेप व तटबंधों का निरीक्षण किया। सरोवर में बनी सीढ़ी पर खड़े होकर अमृत सरोवर के ऐप में अपनी फोटो डाली। इसके बाद पाथवे के कार्य की समीक्षा की। रोजगार सेवक से फाइल मांगकर मजदूरों की संख्या पूछी। गांव के लोगों से भी समस्या के।डीएम ने मौके पर मौजूद लोगों उनकी समस्या पूछी। लोगों ने डीएम के समक्ष बीडीओ से पिच रोड से सरोवर तक और गेट से पाथवे तक इंटरलॉकिंग कार्य करवाने की मांग की। जिस पर डीएम ने बीडीओ से कार्य करवाने को कहा।
डीएम ने बीडीओ से कहा कि शासन का निर्देश है कि प्रत्येक गांव में दो अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाय। इसमें कोई दिक्कत आ रही हो तो बताइए। बीडीओ उषा पाल ने बताया कि 3 अमृत सरोवरों का निर्माण शुरू कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिस गांव में सरोवर का निर्माण सम्भव है उन गांवों में दो -दो अमृत सरोवरों का निर्माण शुरू करवा दीजिये। बीडीओ ने सहमति जताई।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…