News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: कृषि रक्षा इकाई पर गेहूँ का बीज उपलब्ध न होने से किसानों की बढ़ी परेशानी 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 13, 2022  |  6:29 PM

669 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: कृषि रक्षा इकाई पर गेहूँ का बीज उपलब्ध न होने से किसानों की बढ़ी परेशानी 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला कृषि रक्षा इकाई केन्द्र पर गेहूं का बीज उपलब्ध न होने के कारण किसानों को बुआई के लिए काफी  दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान प्रतिदिन कृषि रक्षा इकाई रामकोला कार्यालय पर बीज लेने के लिए पहुंच रहे हैं और बीज न मिलने पर मायूस होकर लौट रहे हैं तथा महंगे दामों पर उन्हें मजबूरी में बाजार से बीज खरीदना पड़ रहा है। 

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

रामकोला नगर स्थित सरकारी बीज गोदाम पर आने वाले किसानों का कहना है कि कृषि बीज भण्डार में बीज की अनुपलब्धता के कारण उनको महंगे दामों पर बाजार से बीज खरीदना पड़ रहा है।यही नही बुवाई भी दिन प्रतिदिन विलम्ब हो रही है। रामकोला क्षेत्र में अधिकांश किसान गन्ने की पेड़ी गिराकर गेहूँ बोते हैं।गेहूं की बुवाई का सर्वोत्तम समय दिसंबर माह है। किसान नेता रामचंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को किसान हित में कृषि रक्षा इकाई पर बीज उपलब्ध कराना चाहिए। समय से बीज नहीं मिलने से किसानों का उत्पादन प्रभावित होगा। कृषि रक्षा इकाई रामकोला के प्रभारी संजीत कुमार वर्मा ने बताया कि चार दिसम्बर से ही गोदाम पर बीज समाप्त है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…

शिकायतों एवं जनसमस्याओं में लापरवाही क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी
शिकायतों एवं जनसमस्याओं में लापरवाही क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी

62 प्रार्थना पत्रों में मौके से 07 का मौके से निस्तारण खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking