News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: बस के चपेट में आने से पिता पुत्री घायल, जिला अस्पताल रेफर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 27, 2021  |  9:33 PM

871 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बस के चपेट में आने से पिता पुत्री घायल, जिला अस्पताल रेफर WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) | थाना क्षेत्र के रामकोला- कप्तानगंज मार्ग पर मंगलवार को देर शाम बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार बाप- बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर साहबगंज के समीप कप्तानगंज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बिहार जाने वाली बस की चपेट में एक बाइक आ गयी जिसपर तीन लोग सवार थे और पडरौना अपने घर जा रहे थे।इस दुर्घटना में बाईक पर सवार मुनीर 34वर्ष,उनकी बेटी शालू 12 वर्ष और एक अन्य युवक छिटकर दूर जा गिरे और घायल हो गये। जबकि बाईक बस के अगले हिस्से में फंसकर कुछ मीटर दूरी तक चला गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को कप्तानगंज पहुंचाया गया। सीएचसी के डाक्टरों ने मुनीर और शालू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि युवक को हल्की चोटें आयी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking