रामकोला/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नंबर 2 बापू नगर (उर्दहा) मे बीती रात साढ़े बारह बजे के करीब एक टिन शेड के घर में आग लग गई और विकराल रूप धारण कर घर के अंदर सो रही मां और उसके पांच अबोध संतानों को अपने आगोश में लेकर मौत की नीद सुला दी। घर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया तथा आग और भयानक हो गई। विस्फोट की आवाज सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन आग के विकराल रूप को देखकर सभी असहाय थे। सूचना पर पहुंची अग्निशमक दल ने आग को बुझाया ।
रामकोला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नंबर 2 बापू नगर (उर्दहा)में नौमी खटिक पुत्र सरजू गांव से थोड़ी दूरी पर अपने खेत में छप्पर के उपर टिन शेड डालकर घर बनाकर परिवार के साथ लगभग 7 वर्षों से रहता था। बुधवार की रात्रि में नौमी की पत्नी और उसके 5 बच्चे टिन शेड के कमरे में सो रहे थे। आधी रात के बाद अज्ञात कारणों से टिन शेड के कमरे में आग लग गई । चूंकि नौमी कमरे के बाहर खुले में सो रहा था। जब आग की लपट लगी तो शोर मचाते हुए बच्चों को निकालने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपट इतनी तेज थी कि टिन शेड के घर में सो रहे घर के 6 सदस्य आग की चपेट में आ गये गये। भीषण आग से नवमी की पत्नी संगीता उम्र 38 वर्ष,अंकित 10वर्ष, लक्ष्मीना उम्र 9 वर्ष, रीता उम्र 3 वर्ष, गीता उम्र 2 वर्ष और बाबू 1 वर्ष की जल जाने से दर्दनाक मौत हो गई ।
सूचना पर रात में ही डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल कुमार जायसवाल, एडिशनल एसपी रितेश कुमार सिंह, एसडीएम कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव, सीओ खड्डा संदीप वर्मा सहित स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह मय फोर्स,अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रामकोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हृदय विदारक घटना से पूरे नगर में मातम पसरा हुआ है।मृतका की माँ रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी।
आग लगने की सूचना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किये लेकिन विकराल रूप के चलते आग को बुझाने में लोग असफल रहे ।फिर लोगों ने इसकी सूचना दमकल टीम को दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक घर के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। घर में किस वजह से आग लगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जाँच के उपरांत ही सही तथ्य सामने आयेगा।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…