रामकोला/कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर विशेष स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को नगर स्थित धर्मशमधा मंदिर पर रामकोला भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव के नेतृत्व में सफाई आदि का कार्य संपन्न किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने स्वच्छता तथा सफाई को जीवन का महत्वपूर्ण अंग मानकर पर्यावरण, मानव, स्वास्थ्य व घर-मंदिर, स्कूल सहित सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने पर मदद करने का आह्वान किया । इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्त, उमेश तिवारी, दिनेश यादव, आनंद सिंह, छोटेलाल वर्मा, संजय उपाध्याय, अरविंद प्रजापति, छोटेलाल गोंड़, जवाहर प्रसाद, विद्या शर्मा आदि सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…