रामकोला/कुशीनगर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को क्षेत्र के मां धर्मसमधा देवी मंदिर रामकोला सहित क्षेत्र के सभी ऐतिहासिक मंदिरों में देवी दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भोर में ही उमड़ पड़ी थी। प्रथम दिन मां शैलपुत्री की अद्भुत व अद्वितीय स्वरूप को ध्यान करते हुए लोगों ने मंदिरों में माथा टेक सुख- समृद्धि की कामना की। पुजारी ने बताया कि माता के मंदिर में जो भक्त सच्चे मन से मां की आराधना करता है उसकी मनोवांछित मनोकामनाएं पूर्ण होती।
नवरात्र के इस पवित्र पर्व पर पूजा व आराधना के साथ- साथ घर-घर में कलश की स्थापना हुआ। हर तरफ भक्तिमय दिखाई दे रहा है। देवी मंदिर में मां के जयकारे लग रहे हैं। नवरात्र के दौरान मंदिरों में हर दिन मां का अलग-अलग स्वरूप का दर्शन मिलेगा।इस दौरान मंदिरों में नव दिन की पूजा का विशेष लाभ मिलता है। माना जाता है कि नवरात्र में मां की पूजा से विशेष कृपा होती है।
भक्तों द्वारा प्रथम दिन से ही पान, सुपारी ,ध्वजा ,नारियल चढाने के साथ ही अखंड दीप प्रज्वलित करना शुरू हैं। मां का दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों की अपार भीड़ मंदिर में उमड़ी रही है।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…