रामकोला/कुशीनगर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रामकोला क्षेत्र के धर्मसमधा मंदिर पर मत्था टेकने वाले भक्तों की अपार भीड़ रही। साथ ही परिसर अन्तर्गत भोले शिव तथा सती माता के दरबार भी भक्तों से पूरा भरा रहा।
सोमवार को शारदीय नवरात्र पर माता रानी के दरबार में अपनी हाजिरी दर्ज कराने के लिए नारियल ,चुनरी, कपूर आदि हाथ में लिए पूरी श्रद्धा के साथ भक्तों की भारी भीड़ रही और पंक्तिबद्ध खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करता नजर आये। भोर से ही भक्त मां के दरबार में नारियल फोड़ अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए दस्तक देना शुरू कर दिये थे।माता के दरबार में पूरे दिन भीड़ लगी रही और मंदिर परिसर घंटों की आवाज से गूँजता रहा।इस नवरात्र में अपेक्षा से ज्यादा माता रानी के दरबार में भक्तों की हाजिरी लगी। माँ धर्मसमधा मंदिर के विषय में कहा जाता है कि ये मल्ल राजाओं की कुल देवी है।
आश्विन शुक्ल पक्ष के प्रथम दिन माँ शैलपुत्री के स्वरूप की पूूूूजा आराधना और उपासना के पवित्र पर्व पर पूरे विधि विधान से घर-घर कलश स्थापना किया गया।शारदीय नवरात्र प्रारम्भ होते ही पूरा क्षेत्र पूजा आराधना के साथ ही भक्ति मय सा नजर आ रहा है।चकिया स्थित माँ गुंजेश्वरी भगवती ,माँ काली मंदिर सहित क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में देवी भक्त आराधना करते नजर आये।
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…