News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: लौट रही बाराती बस ट्रक से टकरायी, पांच घायल

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 26, 2024  |  7:45 PM

61 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: लौट रही बाराती बस ट्रक से टकरायी, पांच घायल

रामकोला/कुशीनगर । बारात से वापस लौट रही बस रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत धर्मसमधा के निकट गिट्टी लदी ट्रक से टकरा गई। जिसमें बस पर सवार पांच बाराती घायल हो गये। बस पर सवार अन्य बारातियों में अफरा- तफरी मच गई। घायलों को एम्बुलेंस से इलाज हेतु सीएचसी रामकोला ले जाया गया। जिसमें एक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

प्राप्त समाचार के अनुसार महाराजगंज जनपद बृजमनगंज धानी बाजार से एक बारात कुशीनगर के सेवरही बाजार अम्बेडकर वार्ड नं 2 में बस से पहुंची थी। मंगलवार को भोर में वापस लौटते समय रामकोला थाना क्षेत्र के पडरौना मार्ग पर धर्मसमधा के निकट अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई । टक्कर इतना तेज हुआ कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। बस पर सवार पांच लोग राम अवध पुत्र साधू शर्मा उम्र 60 वर्ष , हृदया पुत्र शंकर उम्र 34 वर्ष, दिलीप पुत्र कालेश्वर उम्र 45 वर्ष, सुरेमन पुत्र भंवरा उम्र 60 वर्ष तथा महताब अली 35 वर्ष घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

जहां पर मेहताब की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया शेष चार का सीएचसी में इलाज कर घर भेज दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking