News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: स्थानांतरित शाखा प्रबंधक व कृषि अधिकारी को बैंक कर्मचारियों व गणमान्य नागरिकों ने दी विदाई

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 18, 2022  |  8:04 PM

593 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: स्थानांतरित शाखा प्रबंधक व कृषि अधिकारी को बैंक कर्मचारियों व गणमान्य नागरिकों ने दी विदाई

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर अन्तर्गत स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर में शनिवार को वरिष्ठ प्रबंधक सुभाष यादव व कृषि अधिकारी अनूप चन्द के स्थानांतरण पर समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके साथ ही नव पद स्थापित शाखा प्रबंधक श्रीप्रकाश सहित बैंक में स्थानांतरण होकर आये सभी कर्मचारियों का स्वागत किया गया । वरिष्ठ खजांची विजयकांत दूबे की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान शाखा प्रबंधक श्री यादव तथा फील्ड आफिसर श्री चन्द को बैंक कर्मियों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।सेवा निवृत्त शाखा प्रबंधक आर0पी0 व वर्तमान शाखा प्रबंधक ने अंग वस्त्र व पत्रकार रामबिहारी राव ने कलम देकर उन्हें सम्मानित किया। नव पदस्थापित शाखा प्रबंधक श्रीप्रकाश का भी बैंक कर्मियों ने स्वागत किया।इस अवसर पर आर0पी0 सिंह ने कहा कि आनंदित भी हो रहा हूँ और लगाव की वजह से दुख भी हो रहा है।उन्होंने कहा कि पुरातन संस्कृति के तहत पूरे परम्परागत तरीके से सबको साथ लेकर चलते हुए वरिष्ठ प्रबंधक श्री यादव ने बैंक का कायाकल्प किया।चीनी मिल के एफ सी राजकुमार,ज्ञानवर्धन गोविन्द राव, श्रीकांत यादव,कृषि अधिकारी अनूप चन्द, सी पी सिंह, हरिकेश राय, विजय कांत दूबे,अंकित चन्द्रम, श्यामा भारती आदि ने वरिष्ठ प्रबंधक और कृषि अधिकारी के कार्यकाल की जमकर सराहना की।सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ प्रबंधक श्री यादव ने कहा कि कुछ लोगों से ऐसा लगाव हो जाता है कि अनायास आँखे अनायास भर आती है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

यह कहते हुए उनकी अंदर की भावनाएं बाहर आ गयी।कहा कि जब भी मेरी जरूरत पड़े तो आप लोग मुझसे सम्पर्क कर सकते हैं। हमारे बैंक का ग्राहक चाहे छोटा हो या बड़ा सभी समान है।बैंक उपभोक्ताओं को साथ लेकर चलने से बैंक भी आगे की तरफ निरन्तर बढ़ती जायेगी।इस कार्यक्रम कृषि अधिकारी नीरज कुमार, ज्ञानप्रकाश सिंह, उदय शंकर तिवारी, धीरज गुप्ता, विशाल गुप्ता, दीपक राज,मनोहर लाल,योगेन्द्र राव,उदई आदि उपस्थित रहे तथा माला पहनाकर सभी का स्वागत किये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking