News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: सपा सरकार में अपराधियों को खुली छूट थी- जेपी नड्डा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 1, 2022  |  9:19 PM

939 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सपा सरकार में अपराधियों को खुली छूट थी- जेपी नड्डा
  • सपा मुखिया ने सिलसिलेवार बम धमाके के अपराधी का केस वापस लिया- नड्डा

रामकोला/कुशीनगर। यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तूफानी दौरा कर रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को रामकोला विधानसभा के लक्ष्मीगंज बाजार मेंं विनय प्रकाश गोंड के समर्थन में आयोजित जन सभा को संबोधित करने पहुंचे।अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भगवान बुद्ध की धरती तथा सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला धाम को नमन करते हुए कहा कि योगी सरकार के पूर्व सपा सरकार अपराधियों को खुली छूट दे रखा था।

उन्होंने मंच से कहा कि मीडिया वालों तारीख और घटना नोट कर लो अखिलेश जब आए तो उनसे इसका जवाब पूछना कि 22 मई 2007 में गोरखपुर के गोलघर में हुए बम ब्लास्ट के अपराधियों पर से केस क्यों वापस लिया।जिसको कोर्ट ने सजा सुनायी।जो अयोध्या, वाराणसी ,बम्बई समेेेेत तमाम सिलसिलेवार घटनाओं का मास्टर माइंड रहा।उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को बचाने के लिए अखिलेश यादव का हाथ खून से सने हुए है।उन्होंने कहा कि पहले किसी गरीब को कोई गंभीर बीमारी हो जाती थी तो हम सांसद विधायक गण पत्र लिखते थे कि मुख्यमंत्री कोष से इलाज के लिए धन दिया जाए। प्रधानमंत्री जी ने आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों को 5 लाख रूपये तक चिकित्सा कराने की सुविधा दी है। देश की 40 प्रतिशत गरीब जनता आयुष्मान योजना का लाभ ले रही है। उन्होंने कहा कि हम भाषण नहीं राशन पहुंचाते हैं। विकास का नाम ही भाजपा है।श्री नड्डा ने अपने भाषण में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा विस्तार से की।कार्यक्रम मेंं पहुंचे हरिलाल कुशवाहा, मुरलीधर पाण्डेय,रविप्रताप सिंह,जगदीश कुशवाहा,दरोगा कुंवर सिंह,नेता राधेश्याम पासवान आदि ने बंद चीनी मिल को चलवाने,लक्ष्मीगंज को नगर पंचायत बनाने आदि क्षेत्रीय समस्याओं की मांग की। मंच से भी इसके लिए मांग उठा।श्री नड्डा ने कहा कि चुुुनाव का समय है खुलकर बोला नही जा सकता ,वादा नहीं करूंंगा,भाजपा काम करने वाली पार्टी है।इशारा मेें समझ लीजिये।

आगामी 3 मार्च को अपनी अंगुली सही बटन पर दबा कर आप ताकत दीजिए।मंच पर प्रत्याशी विनय प्रकाश गोंड, राज्यमंत्री अतुल सिंह,बिहार के मंत्री प्रमोद कुमार मद्धेशिया ,बिहार प्रवक्ता पिंकी कुशवाहा, पूर्व विधायक भुलई भाई,पूर्व विधायक दीपलाल भारती, शम्भू सिंह, रामकोला मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव,रवीन्द्र प्रजापति सहित हजारों की तादाद में जनता जनार्दन उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking